बैठक में गायों को लंपी से बचाने हिन्दू महासभा ने बनाई रणनीति

Oct 17 2022

ग्वालियर। अखिल भारत हिन्दू महासभा के मोहन सिंह बघेले ने बताया है कि चामुंडा धाम कोटेश्वर मंदिर पर बैठक हिन्दू महासभा के जिला उपाध्यक्ष रामकिशन राठौर की अध्यक्षता में सपन्न हुई। बैठक में मंदिर परिसर को भूमाफियाओं से बचाने, लंपी से गायों को बचाने एवं धार जिले में भोजशाला में मां सरस्वती जी की मूर्ति शीघ्र स्थापित करवाने पर विचार किया। मुख्य रूप से हिन्दू महासभा के डॉ जयवीर भारद्वाज, श्रीमती अर्चना सिंह चौहान, आनंद माहौर, राहुल गुप्ता, नरेश बाथम, कन्हैयालाल राठौर, वीरेंद्र सिंह, पंकज सोनी, सुरेंद्र राठौड़, रोशन लाल कुशवाह, कमल माहौर, राहुल गुप्ता, धर्मेंद्र बरेलिया, अर्चना चौहान आशिक चौहान गिर्राजा राठौर, अनिल राजा बेटी, सीता कमल, मुन्नी देवी, प्रेमलता, हेमलता, अंगूरी देवी, राधा अंजू शर्मा सहित अनेकों उपस्थित थे।
डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि गायों की लपी से मौतों पर जिला प्रशासन ध्यान दें अन्यथा हिन्दू महासभा सड़कों पर आन्दोलन करेंगी। बहोड़ापुर टीआई संतोष यादव को जल्द ही हिन्दू महासभा चामुण्डा धाम मंदिर समिति ज्ञापन हिंदू महासभा के रामकिशन राठौर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल देगा।