बाजार में दिखने लगी दीपावली की रौनक, सजे फुटपाथ और बाजार
Oct 17 2022
ग्वालियर। बाजार में दीपावली की रौनक अब दिखने लगी है। दीपावली का बाजार सजना शुरू हो गया है। शहरवासियों ने भी बाजार में त्योहार के लिए खरीददारी शुरू कर दी है। शहर के ह्रदय स्थल कहे जाने वाले महाराज बाड़े पर दीपावली का बाजार सज गया है। दीपावली त्योहार को लेकर हर कोई उत्साहित है। ऐसे में नए-नए वस्त्र खरीदना, सजावट का सामान, रंगोली, झालर सहित अन्य कई वस्तुओं के खरीददार बाजार में पहुंचने लगे हैं। लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने महाराज बाड़े पर रुटीन ट्रैफिक को बंद कर रखा है, जिससे ग्रहकों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
महाराज बाड़े पर फुटपाथ बाजार सज गया है, फुटपाथ विक्रेताओं ने भी नई-नई वैरायटी बाजार में उपलध कराई है। सजावट का सामान, गुलदस्ते, फूल, मोरपंख, सीनरी, क्राकरी, रंगबिरंगी झालरें आदि सामान की दुकाने फुटपाथ लगी हुई हैं। इसके साथ ही मिट्टी से बने खिलोने, खील-बताशे आदि भी बाजार में खूब बिक रहे हैं।
धनतेरस सराफा व बर्तन कारोबारियों के लिए विशेष महत्व रखता है। ऐसे में सराफा बाजार में कारोबारियों ने विशेष तैयारिया कर रखी हैं। ग्राहकों को लुभाने के दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और विशेष ऑफर भी ग्रहको के लिए उपलध हैं।
सराफा के साथ बर्तन कारोबारियों ने भी अपनी दुकानों को सजा लिया है, धनतेरस पर लोग नए बर्तन भी खरीदते हैं। बर्तन व्यापारियों ने इस बार नए-नए बर्तनों का स्टॉक करके रख लिया है।
दीपावली पर सराफा के साथ-साथ इलेट्रॉनिक बाजार में भी ग्राहकों की खासी भीड़ उमड़ती है। इसे देखते हुए इलेट्रीकल्स की दुकानों पर रंगबिरंगी झालर, झाड़ व विविध प्रकार के बल्व बिक रहे हैं। लोग घरों पर धनतेरस से ही झालर व कैंडिल लगाना शुरू कर देते हैं, ऐसे में हर बार कुछ नयापन हो इसके लिए बाजार में नई-नई वैरायटी की झालरे, बल्व व कैंडिल उपलध हैं। लोग इलेट्रीकल्स की दुकानों पर भी खरीददारी के पहुंच रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









