महलगेट के सामने धान से भरा ट्रक पलटा

Oct 16 2022

ग्वालियर। जयविलास पैलेस गेट के सामने गत देर रात्रि एक धान से भरा ट्रक पलटने से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक पलटने से आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को हटवाने के प्रयास शुरू कर दिये। 
रविवार को पूरा शहर जब गृहमंत्री अमित शाह के आगमन में लगा है और पुलिस व प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी गृहमंत्री की डयूटी में व्यस्त हैं। उसी समय महल के पीछे ट्रक पलटने से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। ट्रक में धान के बोरे भरे हुए थे। ट्रक पलटने से धानके बोरे सड़क पर फैल गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को सड़क से हटवान के प्रयास शुरू कर दिए।