बजरंग भक्त मंडल ने 500 किलो गौभोग एवं गौशाला के खनोटो में श्रमसेवा
Oct 16 2022
ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा निरंतर की जाने वाली गौभोग सेवा के क्रम में रविवार 16 अक्टूबर को 500 किलो हरे चारे की गौभोग सेवा एवं मार्क हॉस्पिटल गौशाला, गोला का मंदिर ग्वालियर पर मंडल के सदस्यों के सहयोग महीनों से गंदे पड़े हुए खनोटो की श्रमसेवा कर सफाई की गई।
मंडल ने शहर में लम्पि वायरस से हो रही गौवंश की दयनीय स्तिथि पर चिंता व्यक्त की है। वही लम्पि वाइरस से पीडि़त गौवंश के लिए आईशोलेशन की व्यवस्था है, ना ही दवाइयों की व्यवस्था है, और तो ओर जो नंबर प्रशासन द्वारा जारी किए गए है वो फोन ही नही उठाते, इस कारण शहर में लम्पि वाइरस का कहर ओर बढ़ता जा रहा है।
गौभोग सेवा में मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, सचिव राकेश मंगल, कार्यकारिणी सदस्य विशाल अग्रवाल, नमन अवस्थी, मनीष राय, अनिल गुप्ता, राम किशोर मंगल, जितेंद्र चंदेल, भरत सासोड़े, संजय शिंदे आदि सदस्य उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









