भक्तों ने बांटे सैकड़ों स्वास्थ्य विशेषांक ऋषि प्रसाद ग्रंथ

Oct 16 2022

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर द्वारा चातुर्मास भर से चलाए जा रहे 108 श्री आशारामायान पाठ के साथ शहर भर में स्वास्थ्य विशेषांक ऋषि प्रसाद ग्रंथ उपहार स्वरूप जन साधारण को वितरित किए जा रहे है। भक्तों द्वारा मुरार में आशा शर्मा रचना नगर, में अमलेश चौहान डीडी नगर, शताब्दी पुरम में संकल्प के साथ सैकड़ों ऋषि प्रसाद ग्रंथ बांटे गए।
गुरुदेव की मंशा नुसार सबका मंगल सबका भला हो। इस पावन उद्देश्य से शहर भर में भक्तों के घर-घर में अनुष्ठान पाठ निरंतर नरेश भाई द्वारा भक्त मंडल के सहयोग से आयोजित किए जा रहे हैं। 
अनुष्ठान पाठ एवम ऋषि प्रसाद सेवा में विशेष रूप से बलबीर सिंह परमार, प्रधान सिंह भदौरिया, हरीसिंह गुर्जर, रामू रामानी, सीबी शर्मा, बीपीएस सेंगर, सलोनी, अनिता नागपाल, लाली भदौरिया इत्यादि समेत भारी संख्या में साधक भक्त शामिल रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर परमार ने प्रेस को दी।