गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन का ओरियेंटेसन प्रोग्राम सम्पन्न
Oct 16 2022
ग्वालियर। गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा बोर्ड मेम्बर्स के लिए ओरियेंटेसन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें फांउडेशन के विजन व मिशन से सदस्यों को अवगत कराया गया। जानकारी देते हुए संस्थापक आकाश बरूआ ने बताया कि गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन करियर व मेंटल हैल्थ के लिए कार्य कर रही है।
जिसमें सदस्यों को इंडस्ट्री विजिट, डिजीटल मार्केटिंग, पब्लिक स्पीकिंग, लीडरशिप सहित अन्य रोजगार संबंधित कौशल के लिए कार्य करता है। जिसमें सदस्यों को विभिन्न कार्यशाला, बूटकैंप आदि के माध्यम से सदस्यों को कौशल प्रदान करता है।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अध्यंत अग्रवाल, रितेश गोयल तथा अर्पण राउत मौजूद थे। अतिथियों ने सदस्यों की करियर से संबधित जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम संचालन पुष्पेद्र सिंह गुर्जर ने तथा आभार फांउडेशन संस्थापक आकाश बरूआ ने किया। इस अवसर पर आर्यन दुबे, हर्ष तिवारी, टीना छाबड़ा, विकास मिश्रा, सौम्य गुर्जर, अमन वर्मा, मोहित सिंह, जयेश श्रीवास्तव आदि सदस्य उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









