महापौर को मिली गंदगी और बहते सीवर चेंबर
Oct 15 2022
ग्वालियर। शनिवार को वार्ड 23 के सुरेश नगर में सूचना के बाद निरीक्षण के लिए पहुंची महापौर डॉ. शोभा सिकरवार को हर तरफ गंदगी और बहते हुए सीवर चेंबर नजर आए। महापौर ने वार्ड के बदतर हालात पर निरीक्षण के दौरान मौजूद क्षेत्रीय एवं वार्ड अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि आप लोग क्या देख रहे हो। क्या जो काम नियमित करना चाहिए उसके लिए भी कहना पड़ेगा। हालांकि ऐसा उन्होंने कुछ दिन पहले भी अधिकारियों को कहा था।
शनिवार को फिर उन्होंने अधिकारियों को सात दिन में व्यवस्थाएं सुधारने के आदेश दिए। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। नगर निगम का मुख्य कार्य ही सफाई व्यवस्था है। यही काम इस समय शहर में भगवान भरोसे है। महापौर इस माह में दूसरी बार निरीक्षण के लिए जब वार्ड क्र. 23 में पहुंची तो उन्हें निगम की वास्तविकता नजर आई। वास्तविकता देखकर वे फिर नाराज हो गई और फटकार भी लगाई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









