सांई भजनों से गुंजा फूलबाग चौराहा, सांई बाबा की ज्योत भी जली

Oct 15 2022

ग्वालियर। ओम साईं श्रद्धा सबुरी सेवा दल समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी साईं बाबा का समाधि दिवस पर 15 अक्टूबर को सांई बाबा का 104 वीं समाधि दिवस सांई भक्तों ने बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। ओम साईं श्रद्धा सबुरी सेवादल समिति के अध्यक्ष संजय कटठल ने बताया कि फूलबाग चौराहे पर 15 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे से 5 बजे तक साईं बाबा का दरबार सजाया गया था। आयोजन में डीजे ऑडियो सिस्टम पर साईं बाबा का भजन भी चलाए गए। इस दौरान सम्पूर्ण फूलबाग चौराहा सांई भजनों से गुंजा एवं हजारों श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण की गई। 15 अक्टूबर शनिवार को ठीक 2:30 बजे साईं बाबा ने समाधि ली थी। इसी तारतम्य में यह आयोजन आयोजित किया जाता है। और 2:30 बजे मौन धारण ग्वालियर में भी सांई बाबा के भक्तों ने रखा और साईं बाबा की आरती की। इस मौके पर लश्कर पूर्व के विधायक सतीश सिंह सिकरवार, घनश्याम पिरोनिया पूर्व विधायक सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।