विधायक डॉ. सिकरवार के नेतृत्व वार्ड 29 में चला सफाई अभियान

Oct 15 2022

ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में शनिवार को ग्वालियर पूर्व विधानसभा में वार्ड 29 के शारदा विहार कॉलोनी में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। 
नगर निगम के वार्ड 29 में कांग्रेस कार्यकर्ता और सफाई अमला शारदा विहार कॉलोनी में एकत्रित हुआ, वहां से शारदा मार्ग कॉलोनी समेत अन्य गलियों में सफाई कार्य कराया गया। विधायक डॉ. सिकरवार ने न केवल झाडू लगाई, बल्कि नालियों को अपने हाथ से सिल्ट और गंदगी निकालकर सफाई की। नालियॉ पूरी तरह से चौक थीं, जिनकी सफाई कराई गई। सुबह से दोपहर तक चले सफाई अभियान में करीबन 7 ट्राली मलबा फिकवाया गया। कचरे के ठिये साफ कराये गये। 
सफाई अभियान के दौरान क्षेत्रीय जनता ने भी सफाई कार्य में सहभागिता की और विधायक डॉ. सिकरवार का पुष्पहारों से स्वागत किया। इस मौके पर विधायक डॉ. सिकरवार ने जन समुदाय से आग्रह किया कि वह सभी सफाई कार्य में सहयोग करें और सफाई अभियान जारी रहेगा। सफाई अभियान में मेयर इन कॉउसिल के प्रभारी अवधेश कौरव, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमसिंह यादव, पूर्व पार्षद प्रत्याशी महेन्द्र शर्मा 'विक्कीÓ, हेवरन सिंह कंषाना, शाहरूख पठान, अनूप श्रीवास्तव एवं कांग्रेस पार्टी देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।