आज कड़ी सुरक्षा में आएंगे गृहमंत्री शाह, 3 हजार पुलिस जवान संभालेंगे सुरक्षा
Oct 15 2022
ग्वालियर। एयर टर्मिनल के विस्तार का शिलान्यास करने आ रहे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की एन्ट्री कड़ी सुरक्षा में होगी। एयरपोर्ट से सभा स्थल और जयविलास पैलेस तक 3 हजार से ज्यादा जवान व अफसर तैनात किए जा रहे हैं। पूरी सुरक्षा व्यवस्था की कमान एडीजी श्रीनिवास और एसएसपी ग्वालियर अमित सांघी ने अपने हाथ में ले रखी है। शहर की सीमाएं सील कर दी गई हैं और पुलिस नॉन स्टॉप चैकिंग कर रही है। शहर में प्रवेश करने वाले हर वाहन की पूरी तलाशी लेकर ही जवान व अफसर आगे जाने दे रहे हैं। जो भी संदिग्ध दिखाई देता है, उसे थाने लाकर पड़ताल की जा रही है। जिन इलाकों से गृह मंत्री का काफिला गुजरेगा, उस इलाके में रहने वालों की जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। हर घर के सदस्यों की संख्या और उनके घरों पर पुलिस नजर रख रही है।
एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि केन्द्रीय गृहमंत्री की सुरक्षा के इंतजामों को फायनल टच दिया जा रहा है। सुरक्षा को देखते हुए क्राइम ब्रांच के साथ ही थानों में पदस्थ तेज तर्रार जवानों को सुरक्षा के लिए लगाया गया है। शहर के प्रवेश मार्ग पर स्थित थाना पुलिस को हर आने जाने वालों की जानकारी लेकर ही आने और जाने दे रहे हैं। लगभग शहर में एयरपोर्ट से लेकर सभा स्थल और जयविलास पैलेस तक तीन हजार से ज्यादा जवानों को तैनात किया जा रहा है। जवानों को वीवीआईपी रूट पर पडऩे वाले ऊंचे भवनों पर भी तैनात किया जाएगा। हर घर में जाकर पुलिस पड़ताल कर रही है। सभा स्थल को भी पुलिस ने अभेद किले में बदल दिया है।
जिला प्रशासन व पुलिस ने गृहमंत्री के आगमन को देखते हुए उनके एयरपोर्ट से मेला मैदान व मेला मैंदान से जयविलास पैलेस तक आने जाने का रूट न केवल तय कर दिया है। बल्कि यह भी बता दिया है कि गृह मंत्री के रूट को उनके आने के एक घंटे पहले ही लॉक कर दिया जाएगा। जिससे किसी भी तरह की परेशानी खड़ी न हो। इसके अलावा गृह मंत्री के आने के दौरान भीड़ के बैठने से लेकर आने जाने की व्यवस्था भी की गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने भीड़ के बैठने से लेकर प्रस्थान को व्यवस्थित करने के लिए 30 सेक्टर बांट दिए हैं। इन 30 सेक्टरों का जिम्मा 30 अधिकारियों को दिया गया है। हर एक सेक्टर पर एक वरिष्ठ अधिकारी रहेगा।
आयोजन स्थल पर तीन बजे से केंद्रीय गृहमंत्री का कार्यक्रम शुरू होगा जो शाम पांच बजकर 20 मिनट तक चलेगा। कार्यक्रम शुरू होने से दो घंटे पहले तक एयरपोर्ट से लेकर गोला का मंदिर रेसकोर्स रोड तक पूरे क्षेत्र में आम आवागमन लाक किया जाएगा। इसके लिए डायवर्ट ट्रैफिक प्लान पुलिस की ओर से जारी किया गया है। वहीं मेला मैदान पर आने वाली बसों के लिए आसपास सात स्थान चिन्हित किए गए हैं और वीआइपी पार्किंग अलग हैं। चार पहिया पार्किंग भी मैदान में ही रखी है।
यंहां बता दें कि 16 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मेला मैदान में नए एयर टर्मिनल की आधारशिला रखेंगे। इससे पहले नए एयर टर्मिनल स्थल पर अमित शाह अपने हाथों से भूमिपूजन करेंगे, जिसमें दस माननीय ही शामिल रहेंगे। मेला मैदान में नल-जल योजना, 1200 ग्रामीण आवास, 256 शहरी आवासों का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद यहां से जयविलास पैलेस के लिए रवाना होंगे।
समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित दर्जनों मंत्री उपस्थित रहेंगे। समारोह में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे।
समारोह की तैयारियों के लिए प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट पिछले ५ दिन से ग्वालियर में है। वे स्वयं तैयारियों को देख रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं। ञ्जयोतिरादित्य सिंधिया तथा ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की पल-पल जानकारी ले रहे हैं।
बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने की चेकिंग
बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वॉड़) की टीमें भी मैदान में हैं और कार्यक्रम स्थल से लेकर उनके आने और जाने वाले मार्गों पर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसके अलाव एयरपोर्ट, स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सर्चिंग की है।
रात भर होटल और धर्मशालाओं में की सर्चिंग
पुलिस ने रात में सड़क पर चैकिंग के साथ ही होटल और धर्मशालाओं के साथ ही लॉज व अन्य गेस्ट हाउस खंगाले है। पुलिस ने वहां पर रहने वालों की जानकारी एकत्रित की। यहां पर ठहरने वालों से उनके आने का कारण और कब तक वह यहां पर ठहरेंगे, इसकी पूरी जानकारी नोट की।
चौराहे पर लगाए तंबू
शहर में जो जवान व अधिकारी चैकिंग में लगे है, उनकी बदली पॉइंट पर ही हो रही है। साथ ही यहां पर उनके रिलीवर के लिए तंबू लगाए गए है, जिससे एक टीम यहीं पर आराम करेगी तो दूसरी टीम यहां पर चैकिंग करेगी। इन तंबुओं में तीन पलंग लगाए गए हैं जो कि आधा दर्जन जवानों के लिए पर्याप्त है।
वीवीआईपी रूट पर पार्किंग तय
एयरपोर्ट से सभा स्थल तक केन्द्रीय गृहमंत्री के कार्यक्रम के लिए पुलिस ने रूट पर ट्रैफिक प्लान के साथ ही पार्किंग पर चारों दिशाओं से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए पार्किंग तय कर दी है। जिससे किसी को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









