संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने संचालक को सौंपा ज्ञापन
Oct 14 2022
ग्वालियर। जिला चिकित्सालय मुरार में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन संचालक प्रियंका दास को ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से हटाकर सपोर्ट स्टाफ कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग एजेंसी ने किया गया है उन सभी कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन वापस लिया जाए। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को वार्षिक वेतन वृद्धि तत्काल लागू की जाए। सपोर्ट स्टाफ कर्मचारियों को आउटसोर्सड एजेंसियों द्वारा 6500 रुपया दिया जा रहा है। रोगी कल्याण समिति द्वारा किसी कर्मचारी को अर्ध कुशल किसी कर्मचारी को 5500 वेतन दिया जा रहा है। इस पर एमडी द्वारा सख्त निर्देश दिए गए सभी कर्मचारियों को एक समान मानदेय दिया जाए एवं सभी कर्मचारियों को दीपावली से पहले भुगतान किया जाए। ज्ञापन देते समय जिला अध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला, संयोजक कोमल सिंह एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









