विधायक डॉ. सिकरवार के नेतृत्व में चला सफाई अभियान

Oct 14 2022

ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व विधानसभा में वार्ड 56 के विजय नगर आमखो क्षेत्र में शुक्रवार को विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नालियां साफ कराई गई और जगह-जगह लगे कचरे के ढेर उठवाये गये। सफाई अभियान में पांच ट्रॉली मलवा उठवाया गया। क्षेत्र के नागरिकों ने विधायक डॉ सिकरवार का इस दौरान पुष्पहारों से स्वागत किया। 
डॉ. सिकरवार ने कहा कि सफाई अभियान में आप सब सहयोग करें और कचरा सड़कों पर न डाले। सफाई अभियान में मेयर इन कॉउसिल के प्रभारी अवधेश कौरव, सुरेन्द्र यादव, पार्षद सुरेन्द्र साहू, दिनेश पाराशर, हिमांशु कीकन, रामू बौहरे, राजेन्द्र राठी, आशुतोष शर्मा, सोनू गौर एवं कांग्रेस पार्टी देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।