गृहमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस हाई अलर्ट- चार पहिया गाडिय़ों की डिकी खोलकर की चेकिंग, कई नशेड़ी भी धरे
Oct 14 2022
ग्वालियर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ग्वालियर दौरे को लेकर पुलिस हाईअलर्ट मोड पर है। गत रात 9 बजे ग्वालियर पुलिस शहर की सड़कों पर उतरी। शहर के हर चौराहे परपुलिस तैनात थी, यहां बेरीकेड लगाकर गाडिय़ां रुकवाई गईं। पुलिस के टारगेट पर चार पहिया वाहन थे, इनकी गाड़ी को अंदर से खंगाला, यहां तक कि चार पहिया गाडिय़ों की डिग्गाी खुलवाकर जांच की। इस दौरान नशेडिय़ों की धरपकड़ भी की गई। इतनी अधिक संख्या में शहर की सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी देखकर लोग भी चौंक गए।
ग्वालियर में नए एयर टर्मिनल के शिलान्यास के चलते 16 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ग्वालियर आ रहे हैं। गृहमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस खासी अलर्ट है। ग्वालियर जोन के एडीजी डी.श्रीनिवास वर्मा ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इसके बाद एडीजी वर्मा ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









