डेंगू लार्वा नष्ट कर वसूला जुर्माना

Oct 14 2022

ग्वालियर। रेलवे कॉलोनी में मलेरिया विभाग और निगम की टीम ने डेंगू सर्वे का संयुक्त अभियान प्रभारी मलेरिया निरीक्षक बलबीर सिंह परमार की देखरेख में मलेरिया कर्मचारी श्यामवीर पाल, अनिल किसान, अशोक शर्मा इत्यादि के साथ वार्ड हेल्थ ऑफिसर उमेश दोहरे ने टीम समेत उपस्थित रहकर 406 कंटेनरों की जांच कर कूलर टंकियों को खाली करा के टेमोफॉस दवा डाली गई। पैराथ्रम एवं निगम द्वारा कीटनाशक छिड़काव कराया गया। लार्वा पाए छह घरों, दुकानों पर चालानी कार्यवाही कर जुर्माना वसूला गया। साथ ही जनसाधारण को समझाइश दी गई सभी घरों में साफ सफाई कर लार्वा एवम मच्छर नहीं पनपने दें ताकि डेंगू मलेरिया को फैलने से रोका जा सके।
जिला मलेरिया अधिकारी डा विनोद दोने रिया के कुशल मार्गदर्शन में शहर भर में मलेरिया कर्मचारी अभियान के तौर पर एंटी डेंगू सर्वे निगम के सहयोग से छिड़काव कर डेंगू फैलने की रोक थाम में युद्ध स्तर पर जुटे हुए है।