प्रदेश के लिए 16 अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक-वीडी शर्मा

Oct 14 2022

ग्वालियर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शुक्रवार को नगर के प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुये कहा कि प्रदेश के लिए 16 अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक है। इस दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को प्रदेश को बड़ी सौगात देंगें। भोपाल में मेडिकल व इंजीनियरिंग हिंदी में अध्ययन करने के लिए पुस्तकों का विमोचन कर सकें। ताकि हिंदी में शिक्षा ग्रहण करने वाले होनाहर छात्र भी मेडिकल व इंजीनियरिंग की लाइन में आगे बढ़ सकेंगे। मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य होगा जहां मेडिकल व इंजीनिरिंग की शिक्षा हिंदी में ग्रहण कर सकेंगे। दूसरा ग्वालियर-चंबल अंचल के आधारभूत विकास के लिए राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल के विस्तार के लिए केंद्रीय मंत्री आधारशिला रखेंगे। इससे इस क्षेत्र के विकास के नये द्वार स्वत: खुल जायेंगें। इस दिन को गौरवशाली बनाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता जुटे हुये हैं। इस भव्य आयोजन की तैयारियों पर चर्चा करने के लिये संभागीय कोर कमेटी की बैठल की है। और अधिकारियों से चर्चा की है।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि ग्वालियर-चंबल संभाग की अपार संभावनाये हैं। विमानतल के विस्तार से यह अंचल हवाई मार्ग से देश के कौने-कौने से जुड़ सकेगा। असीम संभावना वाले पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। रोजगार सृजित होगा। विमानतल के विस्तार में वरिष्ठ नेतृत्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन सहित प्रदेश के मंत्रियों व संगठन का अहम योगदान है। विमानतल के विस्तार से यह बुदेंलखंड व राजस्थान के क्षेत्र भी लाभांवित होंगे।
झूठ, छल व कपट से बनी थी कमल नाथ सरकार
अंचल में 2018 के विधानसभा चुनाव में बड़ा नुकसान होने से जुड़े सवालों के जवाब देते हुये कहा कि कमल नाथ सरकार झूुठ, छल व कपट से बनी थी। इसका परिणाम यह निकला है कि प्रदेश को बचाने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ तुलसीराम सिलावट व प्रद्युम्न सिंह तोमर जैसे लोग सामने आये। और जनविरोधी कमल नाथ को कुर्सी से उतारकर प्रदेश को देश के विकास की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए कार्य किया। मीडिया से चर्चा के दौरान प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, जिलाध्यक्ष अभय चौधरी सहित प्रमुख नेता उपस्थित थे।
संभागीय बैठक में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद विवेक शेजवलकर, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, माया सिंह, सांसद संध्या राय, पूर्व मंत्री इमरती देवी, जीतू जिराती, ग्रामीण जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा आदि उपस्थित थे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का शुक्रवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, रामबरन सिंह गुर्जर, जयप्रकाश राजौरिया, राकेश जादौन,सभापति मनोज तोमर, प्रदेश प्रवक्ता आशीष अग्रवाल, अशोक जैन, अशोक शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह तोमर, हरिओम झा, सुरेन्द्र सिंह परमार, धर्मेन्द्र सिंह तोमर, महेन्द्र सिंह सेंगर, गजेन्द्र सिंह भदौरिया, महेश गौतम, लोकेन्द्र सिंह तोमर, महेन्द्र गुप्ता, जितेन्द्र सिंह यादव, जबर सिंह , दिनेश गुप्ता, कुंतल चौधरी, यीशु चौहान, अर्पित भार्गव अनिल शर्मा आदि उपस्थित थे।
संभागीय बैठक में इतने नेता हो गए थे कि मंच छोटा पड़ गया था। जो नेता आते जा रहे थे उनके लिए कुर्सी की व्यवस्था करनी पड़ी।