फूलबाग रोड पर कार और बाइक पर गिरा पेड़, चार घायल
Oct 14 2022
ग्वालियर। फूलबाग रोड पर एक पेड़ कार और बाइक पर गिर पड़ा। जिस समय पेड़ गिरा कार और बाइक सड़क से गुजर रही थी। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इसमें से एक युवक गंभीर रूप से घायल है, उसके सिर में चोट लगी है। इस हादसे के बाद शुक्रवार सुबह यहां वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस और नगर निगम का अमला पहुंचा।
फूलबाग रोड पर दीनदयाल माल के सामने सड़क किनारे लगा पेड़ शक्रवार सुबह अचानक गिर पड़ा। जहां पेड़ गिरा, वहां से कार और बाइक गुजर रही थी। बाइक सवार पेड़ गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि कार में पीछे सवार युवक को भी चोट लगी हैं। कार की छत पर पेड़ गिरा, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, यहां तक कि कांच फूटा, जिससे अंदर सवार एक युवक के मुंह पर भी कांच लगा। यहां मौजूद राहगीर मदद के लिए दौड़े। इसके बाद इन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया। फिर अस्पताल भिजवाया गया।
ग्वालियर में लगातार हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए कई कवायद हो चुकी हैं, लेकिन हादसे नहीं रुक रहे। सबसे ज्यादा खराब स्थिति पांच ब्लैक स्पाट पर है, जहां लगातार हादसे हो रहे हैं।
शहर में सिकरोदा तिराहा, जौरासी घाटी, सिमरिया टेकरी, कल्याणी चौराहा, पुरानी छावनी रोड ये पांच ब्लैक स्पाट हैं, जहां हादसे रोकने के लिए निरीक्षण किया गया, तमाम प्रयास हुए लेकिन हादसे नहीं रुके। यहां हादसे की सबसे बड़ी वजह तेज गति, रोड इंजीनियरिंग की कमी व अन्य तकनीकि वजह है। यहां इंटरसेप्टर व्हीकल लगाया गया, लेकिन कुछ दिन इससे ओवरस्पीड वाहनों पर कार्रवाई हुई, फिर कुछ दिन बाद कार्रवाई बंद हो गई। यही वजह है- यहां हादसे नहीं रुक रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









