पुलिस ने हत्या के प्रकरण में फरार 10 हजार के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया

Oct 13 2022

ग्वालियर। एसएसपी अमित सांघी के निर्देश पर ग्वालियर जिले में फरारी ईनामी बदमाशों तथा वारंटियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान एसएसपी अमित सांघी को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरायछोला जिला मुरैना के हत्या, हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार आरोपियों में से फरार चल रहा एक आरोपी जिस पर पुलिस अधीक्षक मुरैना की ओर से 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित है को बड़ागांव स्थित चार भाई का ढ़ाबा पर देखा गया है। उक्त सूचना पर एसएसपी द्वारा एएसपी क्राईम राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच एवं थाना मुरार की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर सूचना की तस्दीक कर उक्त ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये।
प्रभारी क्राईम ब्रांच नरेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस की टीम बनाकर उक्त हत्याकाण्ड के फरार आरोपी को मुखबिर के बताये स्थान बड़ागांव स्थित चार भाई का ढ़ाबा पर पकडऩे हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को बड़ागांव स्थित चार भाई का ढ़ाबा पर मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति बैठा दिखा, जिसने पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर कर भागने का प्रयास किया परन्तु पुलिस टीम द्वाराउसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। 
पूछताछ करने पर उसके द्वारा 10 जुलाई 19 को अपने साथियों के साथ मिलकर फरियादी व उसके रिश्तेदारों पर फायरिंग करना एवं मारपीट करना स्वीकार किया। उसने यह भी बताया कि हम लोगों द्वारा की गई फायरिंग में फरियादी पक्ष के दो लोगों की गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। व अन्य लोग घायल हो गये थे। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये ईनामी आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक देशी कट्टा व दो जिंदा राउण्ड बरामद किये गये। पकड़ा गया हत्या का आरोपी गिरफ्तारी के डर से घटना दिनांक से ही अलग-अलग स्थानों पर छिपकर फरारी काट रहा था। पकड़े गये आरोपी के 6 साथियों को पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक मुरैना द्वारा 10 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरूद्ध थाना मुरार में आम्र्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाश को गिरफ्तार किया गया। 
ज्ञात हो कि थाना सरायछोला जिला मुरैना स्थित ग्राम विक्रम सिंह को पुरा तिलौधा में 10 जुलाई 19 को फरियादी और आरोपी पक्ष में जमीन को लेकर विवाद हो गया उक्त विवाद के चलते आरोपी पक्ष द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर फरियादी पक्ष पर फायरिंग कर दी थी। जिस पर थाना थाना सरायछोला पुलिस द्वारा 19 आरोपियों के विरूद्ध आम्र्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।