ड्राइविंग सीखने के लिए लाए नई कार तेज रफ्तार में पलटी, तीन युवक घायल
Oct 13 2022
ग्वालियर। गुरुवार की तड़के साढ़े चार बजे फूलबाग स्थित अंबेडकर पार्क के पास एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक कार पलट गई और करीब बीस फीट घसीटते हुए चली गई, जिससे नई नवेली निशान कार चारों तरफ से बुरी तरह डेमेज हो गई। गाड़ी एक दम ब्रांड न्यू है और एक माह पहले ही खरीदी गई है और अभी तक इस पर नंबर भी नहीं डला है। जबकि नियम यह है कि कार शोरूम से निकालने से पहले उस पर नंबर डला होना चाहिए।
कार पिण्टो पार्क निवासी अरूण चौहान की बताई गई है और बताया गया है कि कार को अरूण के दोस्त आकाश पाल उम्र 22 साल, आंशू राजपूत उम्र 22 साल और अमन यादव उम्र 24 साल ड्राइविंग सीखने के लिए लेकर आए थे। हादसे में तीनों घायल हो गए हैं और उन्हें झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत में सुधार है।
बताया गया है कि अमन, आंशू और आकाश कार सीख रहे थे और कार को अमन यादव ड्राइव कर रहा था। पड़ाव चौराहे पर पहुंचने के बाद उसने सड़क खाली देखकर स्पीड बढ़ा दी और बाल सरोवर के पास जब मोड पर पहुंचे तो अमन से नियंत्रण हट गया और कार पलट कर घिसटते हुए करीब बीस फीट चली गई। जिससे कार की छत व आगे-पीछे का भाग डेमेज हो गया।
वहीं इस हादसे को देखने वालों ने बताया कि कार काफी तेज रफ्तार में थी और जिस समय यह हादसा हुआ उस समय यहां पर सड़क खाली थी, जिस तरह हादसा हुआ है अगर उस समय अन्य कोई वाहन होता तो उसकी चपेट में आने से दुर्घटना बड़ी हो सकती थी।
कार डिवाइडर से इस तरह टकराई है कि उसका बंफर टूट गया और कार अब वहां से हिल भी नहीं सकती है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को वहां से हटवाने के लिए के्रन बुलाई है, जिससे सड़क पर खड़ी इस क्षतिग्रस्त कार को थाने पहुंचाया जा सके।
डिवाइडर से टकराई कार
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के न्यू क्लेक्टे्रट के पास तेज रफ्तार स्विप्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना गत देर रात की है। घटना के बाद कार सवार घायल हो गया, जो कार को घटनास्थल पर छोड़कर उपचार के लिए रवाना हो गया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









