ऊर्जा मंत्री तोमर ने आमजन को एयरपोर्ट भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए कार्ड पीले चावल देकर निमंत्रण दिए

Oct 13 2022

ग्वालियर। ग्वालियर में नए एयरपोर्ट भूमि पूजन कार्यक्रम 16 अक्टूबर को मेला ग्राउंड में रखा गया है। इस आयोजन में देश के ग्रह मंत्री अमित शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नागरिक विमान उडदयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, और प्रदेश सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे।  उसी क्रम में गुरूवार को ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने भाजपा के कोटश्वर मंडल अध्यक्ष प्रयाग सिंह तोमर और भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ शिंदे की छावनी से लेकर शब्द प्रताप आश्रम तक घर -घर और बाजार में दुकानदारों, राहगीरों को पीले चावल देकर निमंत्रण दिया।