राजमाता की जयंती पर शहर वासियों ने दी स्वरांजलि
Oct 13 2022
ग्वालियर। राजमाता श्रीमंत विजयाराजे सिंधिया की 103 वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को प्रात: 9 बजे अम्मा महाराज की छतरी पर शहर वासियों ने स्वरांजलि अर्पित की।
सावरकर सरोवर मार्ग स्थित अम्मा महाराज की छतरी पर आयोजित स्वरांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश सरकार की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, हितानंद शर्मा, मुन्नालाल गोयल, श्रीमती इमरती देवी, श्रीमती माया सिंह, जयभान सिंह पवैया, अनूप मिश्रा, नारायण सिंह कुशवाह, अभय चौधरी सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक एवं शहर वासियों ने उपस्थित होकर राजमाता श्रीमंत विजयाराजे सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की तथा भजनों के माध्यम से शहर वासियों द्वारा राजमाता को स्वरांजलि अर्पित की गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









