राजमाता सिंधिया की याद में मैराथन का आयोजन, साइकिल और चेक पुरस्कार के रूप में बांटे
Oct 13 2022
ग्वालियर। 6वीं राजमाता विजयराजे सिंधिया महिला राष्ट्रीय मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार सुबह किया गया। मैराथन में सैकड़ों बालिकाओं, किशोरियों व युवतियां शामिल हुईं। मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन विजयराजे सिंधिया के 103 वीं जन्मदिवस के अवसर पर किया गया। मैराथन को हरी झंडी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने दिखाई। जीतने वाली 10 छात्राओं को साइकिल और चेक पुरस्कार के रूप में बांटे गए।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, तुलसी सिलावट व अभय चौधरी मौजूद थे। मैराथन में हर जूनियर व सीनियर वर्ग के 20-20 प्रतिभागियों को मेलामैदान में पुरस्कृत किया गया।
मैराथन में जूनियर वर्ग में 18 साल से कम की किशोरियां, बालिकाएं रखी गई थी। इसका रूट थमी रोड, इंदरगंज चौराहा, लोहिया बाजार, नया बाजार, केआरजी कालेज, कस्तूरबा रोड, आमखो, मांडरे की माता, थीम रोड होते हुए कटोरा ताल पर खत्म हुई।
जूनियर वर्ग में शिवानी दिवाकर, अर्पिता शर्मा, सोनम परमार, मंशा चौहान, अंजली पाटीदार, जयोत्सनासिंह, खुशी कआरिया, नेहा यादव, तनु बिसेन, संजना मेवाड़ा, संजना केवट, जयोति, नेंशी राजपूत, संध्या राजपूत, प्रीति चौहान, स्नेहा यादव, अंकी तोमर, राधा शर्मा, सामिया अंजुम, सोनम राणा हैं।
मैराथन के सीनियर वर्ग का रूट थीम रोड, इंदरगंज चौराहा, पाटनकर चौराहा, दौलतगंज, छापाखाना, माधवगंज चौराहा से राक्सी पुल, महावीर भवन से कमलाराजा हास्पीटल, केआरजी कालेज, कस्तूरबा रोड, आमखो, मांडरे की माता, थीम रोड होते हुए कटोराताल पर समाप्त हुई।
इस प्रतियोगिता में अकक्षांना, मनीषा, कविता पटेल, जयोति चौहाान, संध्या यादव, खुशी रघुवंशी, मोहनी, उमा भारती, सोनी, आरती कन्नौजिया, रजनी बाजपेई, मीना, ललिता मिश्रा, रोशनी, आिश्रता ठाकुर, गायत्री केवट, साक्षी वर्मा, दिव्या यादव, निक्की यादव, सोनी ठाकुर है।
मैराथन रूट की सड़कों के दोनो ओर शहर के सैकड़ों लोग खड़े थे वे सभी मैराथन में दौड़ रहीं खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ा रहे थे। कई जगहों पर खिलाडिय़ों के लिए पानी सहित अन्य एनर्जी ड्रिंक को भी बांट रहे थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









