दशहरा मिलन समारोह में समर्थकों से बंदूकें उठवाईं घबराओ मत, लाइसेंस सस्पेंड नहीं होने दूंगा-प्रीतम लोधी
Oct 13 2022
ग्वालियर। ब्राह्मणों पर विवादास्पद टिप्पणी कर चुके प्रीतम लोधी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे समर्थकों से बंदूकें उठवा रहे हैं। उन्होंने कहा न अत्याचार करेंगे, न देखेंगे और सहन तो बिल्कुल नहीं करेंगे। उनकी बात उनके समर्थकों ने भी दोहराई।
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के रिश्तेदार और भाजपा से निष्कासित नेता प्रीतम लोधी ने ग्वालियर में समर्थकों से बंदूकें उठवाईं। उन्होंने कहा- घबराओ नहीं, शान से बंदूक उठाओ, एक भी लाइसेंस सस्पेंड नहीं होने दूंगा। वे दशहरा मिलन समारोह में शामिल हुए थे।
बता दें, अगस्त में शिवपुरी में एक कार्यक्रम के दौरान प्रीतम लोधी ने ब्राह्मणों और कथावाचकों पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि कथावाचकों की नजर महिलाओं पर होती है। ब्राह्मण 9 दिन तक आपको उल्लू बनाने और बातें करने के आपसे 25 से 50 हजार रुपए भी लेता है।
प्रीतम लोधी का अब नया वीडियो सामने आया है। इसमें वे समर्थकों से बंदूकें उठाने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा न अत्याचार करेंगे, न देखेंगे और सहन तो बिल्कुल भी नहीं करेंगे। यह बात उनके समर्थकों ने भी दोहराई। वीडियो में प्रीतम अपने समर्थकों को कह रहे हैं कि किसी का भी लाइसेंस निरस्त नहीं होगा। होगा तो मैं वापस बनवा दूंगा। दशहरा मिलन समारोह ग्वालियर के जलालपुरा में तलवार वाले हनुमान मंदिर परिसर में हुआ था। इसमें प्रीतम लोधी के काफी समर्थक पहुंचे थे। प्रीतम मंच पर थे और नीचे मैदान में उनके समर्थक हाथों में बंदूकें और तलवार लेकर खड़े थे।
प्रीतम लोधी ने 17 अगस्त को शिवपुरी में कहा था, कथावाचक सहित पंडित आपको नवरात्रि के 9 दिन रोजाना 7-8 घंटे तक पागल बनाते हैं। कहते हैं कि अगर तुम दान करोगे तो भगवान तुमको देगा। महिलाएं इनकी बातों में आ जाती हैं और दूध, घी, दही अपने बच्चों को खिलाने की बजाय इन्हें दे देती हैं। ब्राह्मण 9 दिन तक आपको उल्लू बनाने और बातें करने के आपसे 25 से 50 हजार रुपए भी लेता है। इतना ही नहीं ये लोग सुंदर महिलाओं के घर चयन करते हैं। उनके घर जाकर कहते हैं, महाराज आज शाम का भोजन आपके यहीं करेंगे, लेकिन इनकी नजर कहीं और ही होती है। कथा के दौरान यह कहते हैं कि 20 से 30 साल की महिलाएं आगे बैठ जाओ। 30 से 45 साल की महिलाएं बीच में और बुजुर्ग महिलाएं पीछे बैठ जाओ। इसके बाद यह गाने गा-गाकर उन्हें नचवाते हैं और खुद ऊपर बैठे आनंद लेते हैं। प्रीतम लोधी वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी की 191वीं जयंती पर शिवपुरी जिले के बदरवास के ग्राम खरैह में एक सम्मान समारोह में पहुंचे थे। यहां क्लिक करें।
ब्राह्मणों और कथावाचकों पर टिप्पणी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रीतम लोधी को नोटिस जारी किया था। शिवपुरी में प्रवीण मिश्रा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, सर्व ब्राह्मण समाज रन्नौद की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज भी किया था। बाद में भाजपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया। जब बीजेपी नेता प्रीतम लोधी के बयानों का मूल तथ्य जानना चाहा, तो उनका कहना था कि मैंने यह बात मिर्ची बाबा, आसाराम और राम-रहीम जैसे लोगों के लिए कही थी। यह वीडियो तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।
उमा भारती के रिश्तेदार हैं
ग्वालियर के जलालपुर से सरपंच रहे प्रीतम लोधी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के रिश्तेदार हैं। उमा की बहन की बेटी की शादी प्रीतम लोधी के बेटे से हुई है। लोधी शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इस वीडियो के पीछे उन्होंने पिछोर से विधायक केपी सिंह के समर्थकों को बताया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









