पुलिस ने अवैध शराब बेचते 34 पकड़े- हाइवे के होटल और ढाबों पर पुलिस व क्राइम
Oct 12 2022
ग्वालियर। अवैध शराब व नशे के खिलाफ सीएम के निर्देश के बाद पुलिस नशा बेचने वाले तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने सड़कों पर उतर आई है। पुलिस ने पिछले 12 घंटे मेें शराब बेचने वाले आधा सैकड़ा से ज्यादा तस्कर दबोचे हंै और उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किए हंै।
एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि शराब माफिया के खिलाफ निर्देश देने के बाद जिले के सभी थानों में अभियान चलाया गया और मात्र 12 घंटे में अवैध शराब बेचने वाले 34 तस्करों को पकड़ा है। पकड़े गए तस्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जलालपुर में 25 हजार की शराब पकड़ी
पुरानी छावनी थाना पुलिस ने जलालपुर में दबिश देकर अवैध शराब बेच रहे धर्मसिंह माझी, जगदीश लोधी को पकड़ा है और इनसे साठ लीटर शराब बरामद की है। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बरामद शराब की कीमत करीब 25 हजार रुपए बताई गई है।
अवैध शराब रोकने के लिए क्राइम ब्रांच व सिरोल थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। जिसमें पीतांबरा होटल पर अवैध शराब सहित राहुल पुत्र दरोगा सिंह यादव निवासी मंगरोल दतिया को देशी शराब व बीयर के साथ पकड़ा है, वहीं होटल डाउन-टाउन अंग्रेजी, देशी शराब के साथ आनंद शर्मा पुत्र बृज बिहारी पुत्र देवलाल शर्मा निवासी सारिका नगर को पकड़ा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









