बीएसएफ की अश्रु गैस इकाई के हथियारों का हुआ रोमांचक प्रदर्शन

Oct 12 2022

ग्वालियर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर की अश्रु गैस इकाई द्वारा बुधवार 12 अटूबर को फूलबाग मैदान पर हथियार प्रणालियों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में खासतौर पर उन अप्राणघातक यूनेशन अर्थात हथियारों का प्रदर्शन किया गया। जिनका उपयोग केन्द्रीय सशस्त्र बल एवं राज्य पुलिस बल द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया जाता है। प्रदर्शनी में अश्रु गैस गन, मल्टी बैरल लॉन्चर अग्नि वर्षा और मल्टी शेल लॉन्चर इत्यादि हथियार आकर्षण का केन्द्र रहे। साथ ही सीमा सुरक्षा बल के बैंड द्वारा देशभक्ति की मनोरम धुनें भी आगुंतकों को आकर्षित कर रहीं हैं। इस अवसर पर फूलबाग मैदान पर सीमा सुरक्षा बल द्वारा एक फोटो गैलरी भी लगाई गई। इस फोटो गैलरी में सीमा सुरक्षा बल के योगदान, 1971 भारत-पाक युद्ध, कारगिल युद्ध, आतंकवाद व नसल प्रभावित इलाकों और देश की सीमाओं की सुरक्षा में सीमा सुरक्षा बल द्वारा दिए गए योगदान को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी को देखने के लिए छात्र-छात्राओं के अलावा बड़ी संया में युवा आए और बीएसएफ के अधिकारी व जवानों ने प्रदर्शनी देखने आए छात्र-छात्राओं और युवाओं की जिज्ञासा को दूर किया। इस अवसर पर बीएसएफ की अश्र्रु गैस इकाई द्वारा हथियारों का रोमांचक प्रदर्शन किया।