सड़क डाबरीकरण के लिए प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन
Oct 12 2022
ग्वालियर। सड़क डाबरीकरण की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कटोराताल से माधव डिस्पेंसरी, राजपायगा रोड़, नया बाजार, हुजरात से दौलतगंत तक सड़क डाबरीकरण की मांग की। पार्टी पदाधिकारी राठौड़ ने बताया कि यह मार्ग आठ महीने से जर्जर स्थिति में है, बरसात में गड्ढे पड़े हुए है। इसके अलावा यह भी मांग रखी कि जयारोग्य अस्पताल में प्रतिदिन हजारों लोग ओपीडी में आते है, यहां दूसरे राज्यों के मरीजों का भी उपचार होता है। इस स्थिति में एबुलेंस व चार पहिया वाहन भी गड्ढे में पलट जाते है।
प्रभारी मंत्री ने निगमायुक्त किशोर कन्याल को समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ को आश्वस्त किया कि जल्द ही इस सड़क का डामरीकरण करवाया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









