बेटियों के प्रति सरकार की योजनाओं और सकारात्मक सोच से, लिंगानुपात हो रहा है बेहतर: डॉ. दीक्षित
Oct 12 2022
ग्वालियर। अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर, फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ग्वालियर ब्रांच गोले के मंदिर पर बालक और बालिकाओं के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथिगण में कु. पूनम कुमारी कु. निशा राजपूत एबं मुस्कान शर्मा उपस्थित थी। उन्होंने अपने उद्बोधन में बालिका सुरक्षा पर अपने विचार रखें। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में डा केके दीक्षित मानसेवी सचिव एफपीएआई ग्वालियर ब्रांच उपस्थित थे।
डा दीक्षित ने अपने उधबोधन मे बताया कि समाज की सोच में, बेटियों के प्रति सकारात्मक बदलाव आ रहा है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 4 के अनुसार प्रदेश में, लिंग अनुपात 927 था, जो नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 5 में, बढ़कर 956 हो चुका है अर्थात 29 पॉइंट्स की वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 22जनवरी 2015 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना शुरू की थी। जिसका उद्देश्य बालिकाओं की देखरेख, शिक्षा, सुरक्षा और लिंगानुपात में सुधार करना है। कायक्रम में विशेष अथिति के रुप में संस्था की ब्रांच मैनेजर श्रीमती नीलम दीक्षित उपस्थित थी उन्होने अपने उधवोदन में सभी को बालिका स्वास्थ्य एबं बालिका सुरक्षा पर विस्तार पूर्वक जानकारी दीं।
कायक्रम में संस्था के कार्यक्रम अधिकारी अच्छेद्र सिंह कुशवाह उपस्थित थे उन्होने सभी को कार्यक्रम के उद्देश्य एबं संस्था की युवा गतिविधियों को विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम का संचालन पैरामेडिकल छात्रा कु: वैष्णवी पारासर ने किया एबं आभार एबं प्लेसमेंट ऑफिसर पंकज अग्रवाल द्वारा आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कुल 40 बालिकायों ने हिस्सा लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









