वार्ड 23 में विधायक डॉ. सिकरवार के नेतृत्व में चला सफाई अभियान

Oct 11 2022

ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व से कॉग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में आज वार्ड 23 के 60 फुटा रोड क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नालियां साफ कराई गई और जगह-जगह लगे कचरे के ढेर उठवाये गये। सुबह से दोपहर तक चले सफाई अभियान में चार ट्रॉली मलवा उठवाया गया। क्षेत्र के नागरिकों ने विधायक डॉ सिकरवार का इस दौरान पुष्पहारों से स्वागत किया। सफाई अभियान के दौरान क्षेत्रीय जनता ने भी सफाई कार्य में सहभागिता की। इस मौके पर विधायक डॉ. सिकरवार ने जन समुदाय से आग्रह किया कि वह सभी सफाई कार्य में सहयोग करें और सफाई अभियान जारी रहेगा।
सफाई अभियान में मेयर इन कॉउसिल के प्रभारी अवधेश कौरव, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जैन, महादेव अपोरिया, सुधीर मंडेलिया, मोनू रजक, अमित कश्क्यप, सुनील रमपुरिया, रामसेवक माथुर, सुनील चंद्रवंशी, हरेन्द्र नागर, हरेन्द्र यादव, पंचम भदौरिया समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।