कांग्रेस नेता कालीचरण गुर्जर अपने समर्थकों के साथ बसपा में शामिल
Oct 11 2022
ग्वालियर। कांग्रेस नेता कालीचरण गुर्जर अपने 400 समर्थकों के साथ बसपा में बहुजन समाज पार्टी को खड़ा करने और इस मुकाम तक पहुंचाने वाले कांशीराम के 16 वें परिनिर्वाण दिवस पर बसपा ने कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है। भितरवार विधानसभा में कांग्रेस नेता कालीचरण गुर्जर अपने 400 साथियों के साथ बसपा में शामिल हो गए।
भितरवार में दशहरा मैदान में आयोजित एक समारोह में कालीचरण गुर्जर ने बसपा नेता राम गौतम की मौजूदगी में बसपा की सदस्यता ली। इस मौके पर कांग्रेस नेता बनवारी भी कांग्रेस छोड़ बसपा में शामिल हो गए। दरअसल भितरवार विधानसभा से कांग्रेस नेता लाखन सिंह विधायक हैं लेकिन पूरे क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस को लेकर नाराजगी है। भितरवार के लोगों का गुस्सा इस बात को लेकर है कि उनके क्षेत्र का विधायक जनता की आवाज नहीं उठा रहा है। यही नहीं कांग्रेस कार्यकर्ता भी पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी में उनके बात ही नहीं सुनी जा रही है और विधायक लाखन सिंह वन मैन शो की तर्ज पर कार्य कर रहे हैं।
इस मौके पर बसपा में शामिल कालीचरण गुर्जर ने कहा कि वे बसपा को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वहीं बसपा नेता राम जी गौतम ने कहा कि भितरवार विधानसभा क्षेत्र की जनता कांग्रेस और भाजपा को देख चुकी है और दोनों ही दलों ने जनता को धोखे के सिवा कुछ नहीं दिया है। क्षेत्र की जनता अब बदलाव चाहती है। और बसपा ही जनता के सामने एकमात्र विकल्प है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









