महाकाल लोक के लोकापर्ण से पहले महिला मोर्चा ने कलश यात्रा निकालकर भगवान अचलनाथ का जलाभिषेक किया

Oct 11 2022

ग्वालियर। भाजपा महिला मोर्चा की महानगर इकाई ने श्री महाकाल लोक लोकार्पण के उपलक्ष्य में सनातन धर्म मंदिर से जिलाध्यक्ष अभय चौधरी के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महिला मोर्चा की नीतियां पीले वस्त्र पहने हुए और सर पर कलश लिए सनातन धर्म मंदिर से चलती हुई अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जहां पर उन्होंने भगवान अचलनाथ का जलाभिषेक किया।
इस कलश यात्रा में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलिमा शिंदे, सुघर सिंह पवैया, जवाहर प्रजापति, धर्मेंद्र कुशवाह, राकेश खुरानिया, जयंत शर्मा, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, सुमन शर्मा, मंजू सिकरवार, मीना सचान, लतासिंह, ज्योति गुप्ता, रमा पाल, मधुलिका शिरसागर, ममता भीलवार, विनती शर्मा, डॉ करुणा सक्सेना, किरणलता भदोरिया, प्रीति थोराट, रेशु राजावत, किरण भदोरिया, गीता सिकरवार, शकुंतला परिहार, गिरजा गर्ग, रमा जादौन, मिथिलेश बघेल, नंदनी गनपुले, संगीता अग्रवाल, सपना राजावत, निशा गुप्ता, प्रेमलता तोमर, चेतना तोमर, उत्तरा भार्गव सहित भाजपा महिला मोर्चा की अनेक कार्यकर्ता बहने उपस्थित रहीं।