दरवाजे पर मिली नवविवाहिता की लाश
Oct 11 2022
ग्वालियर। पांच माह पहले शादी कर ससुराल आई नवविवाहिता घर के दरवाजे पर मृत हालत में पड़ी मिली। महिला की मौत कैसे हुई है, इसका पता नहीं चला है। घटना हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के दहेली गांव की है। घटना का पता चलते ही परिजन नवविवाहिता को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे और यहां पर महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया। बिजौली स्थित खोटूपुरा निवासी 20 वर्षीय नीतू का विवाह दहेली निवासी धु्रव गुर्जर से हुआ था। सोमवार की सुबह करीब पौने छह बजे नीतू के ससुर प्राण सिंह गुर्जर जागे तो नीतू दरवाजे पर मृत हालत में पड़ी हुई थी। उसे देखते ही ससुर व अन्य परिजन नीतू को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
मौत कैसे हुई, जांच में जुटी पुलिस
नवविवाहिता की मौत सांप के काटने, जहर खाने से या फिर गला दबाकर हुई है, इसके बारे में पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल कारण पता चल सकेगा।
मृतका के ससुर ने बताया कि बीती रात खाना खाने के बाद नीतू अपने कमरे में सो गई थी और धु्रव लेट आया था और कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला तो वह बाहर हॉल में ही सो गया था। वहीं मृतका के मायके पक्ष ने दहेज की मांग करना और उसे प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









