सिटी सेंटर क्षेत्र में आया गंदा पानी
Oct 10 2022
ग्वालियर। शहर में लोगों को शुद्ध पानी मिले इसके लिए अमृत योजना पर 700 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी लोगों को गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हो ना पड़ रहा है। सिटी सेंटर में शहर की पॉश कॉलोनियों में सोमवार की सुबह गंदा पानी आया वहीं उपनगर ग्वालियर में गत दिवस कई मोहल्लों में पानी ही नहीं पहुंचा। उधर शब्द प्रताप आश्रम में एक माह में पानी की लाइन चार बार फूट चुकी है।
सिटी सेंटर की पॉश कॉलोनी पटेल नगर, विवेकानंद कॉलोनी, सरस्वती नगर, हरगोविंदपुरम, टैगोर नगर, अनुपम नगर सहित अन्य कॉलोनियों में सोमवार की सुबह गंदा पानी आया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में लगातार नलों में गंदा पानी आ रहा है और इसकी शिकायत उनके द्वारा अधिकारियों से की जा रही है लेकिन गंदे पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई भी प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
लगातार गंदा पानी आने से यहां लोगों को पीने के लिए बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है। इस संबंध में जब नगर निगम के उपायुक्त एपीएस भदौरिया से फोन पर चर्चा करनी चाही तो उनका फोन बंद था।
पानी की बर्बादी
शब्दप्रताप आश्रम के पास एक महीने में चार बार पानी की लाइन फूट चुकी है। इस कारण यहां हजारों गैलन पानी बर्बाद हो रहा है। गत दिवस फिर यहां डाली गई लाइन फूट गई, इस कारण सड़क पानी बर्बाद होता रहा। लाइन फूटने से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पाइप लाइन बिछाने में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने से यहां बार-बार लाइन फूट रही है। लोगों ने इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









