रोजगार की समस्या को लेकर आप यूथ विंग ने दिया धरना
Oct 10 2022
ग्वालियर। आम आदमी पार्टी यूथ विंग के संभागीय सचिव तरुण राठौर ने बताया कि मध्यप्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या को लेकर रोजगार दो आंदोलन के तहत आज आम आदमी पार्टी यूथ विंग ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं संभागीय प्रभारी ग्वालियर चंबल संभाग हिमांशु चौहान के नेतृत्व में उरवाई गेट पर विशाल धरना दिया।
धरने को संबोधित करते हुए आप के संभागीय अध्यक्ष रोहित गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या के कारण युवाओं में मानसिक तनाव, आत्महत्या की प्रवृति, अपराधिक प्रवृति निर्मित हो रही है शिवराज सरकार रोजगार के अवसर मुहैया कराने में फेल हो रही है। धरने को संबोधित करते हुए आप यूथ विंग के संभागीय प्रभारी हिमांशु चौहान ने कहा कि प्रदेश का पढ़ा-लिखा युवा जो नौकरी की आशा में पीएसी एवं व्यापम आदि परीक्षाओं की वर्षो से तैयारी कर रहे हैं। लेकिन भर्तियां ना आने से साल दर साल इन युवाओं में मानसिक तनाव की स्थिति बढ़ती जा रही है।
आगे धरने को संबोधित करते हुए आपके लोकसभा प्रभारी जावेद अली फहीम ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चीन को व्यापारिक क्षेत्र में बढ़ावा देने से युवाओं में बेरोजगारी बढ़ रही है पढ़े लिखे युवा दर दर नौकरी के लिए भटक रहे है।
धरने में मुख्य रूप से हिमांशु चौहान, रोहित गुप्ता एडवोकेट, भानु परिहार, अमित शर्मा, भूपेंद्र करना, रुचि गुप्ता तरुण राठौर, कृष्णा कुशवाह,ऋषभ ठाकुर, सोनू पाल, सुमित बघेल, भूपेंद्र किरार, मनोज कुशवाह,आयुष कुशवाह, मनीष सिसोदिया, दीपू राजपुत, अनिल कुशवाह सुनील राजपूत, मनोज राठौर, रंजन बाजोरिया, ऋषभ चौहान, मनोज कुशवाह, शिशुपाल सिंह, अनीश खान, आशीष राय, ओपी उपमन्यु,भगवान सिंह कुशवाह, गोवर्धन राठौर, आशीष राय, सौरभ कुशवाह, पंकज शर्मा, रोबिन गुगरी आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









