करवाचौथ का बाजार सजा, कोरोना के बाद पहली बार बाजार में तेजी

Oct 10 2022

ग्वालियर। कोरोना काल के दो साल बाद पहली बार शहर में त्यौहारों पर बाजार सजे नजर आ रहे हैं। जिधर देखो उधर खरीदारों का सैलाब उमड़ रहा है और लोग दिख खोकर खरीदारी करने में जुटे हुए हैं। त्योहारों को लेकर सबसे अधिक असर गहनों, ऑटोमोबाइल सेटर, इलेट्रानिक सेटर में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों के अलावा फुटपाथी बाजार भी इन दिनों गुलजार हैं और हर तरफ खरीदारों का सैलाब उमडऩे से बाजार पूरी तरह से फुल हैं। गहनों के बाजार में तेजी नजर आ रही है। सोने के गहनों में लाइटवेट टर्किश और दुबई की डिजाइन में बने गहने इन दिनों महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। इनके साथ पुरुष वर्ग भी अपनी पत्नियों को गिफ्ट करने के लिए गहने खरीद रहे हैं। 
बता दें कि इस बार करवाचौथ आगामी 13 अक्टूबर को है। इसके चलते बाजार में करवा चौथ की खरीदारी को लेकर रौनक नजर आने लगी है। शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह से शाम तक चहल कदमी देखी जा सकती है। सराफा व्यापारियों का अनुमान है कि कोरोना काल के बाद इस बार बाजार में होने वाली खरीददारी में लगभग 15 से 20 प्रतिशत की बढ़त दर्ज होगी। वहीं व्यापारियों ने करवाचौथ पर विशेष रूप से आफर भी रखे हैं। सराफा व्यवसायी ने बताया कि लोगों के लिए उन्होंने लकी ड्रा का  आफर रखा है जिसमें लोगों को निश्चित ही कोई न कोई उपहार दिया जाएगा।
करवाचौथ की खरीददारी अभी सामान्य है लेकिन वास्तविकता में खरीददारी का आंकड़ा 11 और 12 अटूबर में बढ़ेगा। वहीं यह खरीददारी करवाचौथ वाले दिन भी देर रात तक जारी रहेगी।