अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ी, हादसा टला

Oct 10 2022

ग्वालियर। गत देर रात्रि में गांधी रोड पर एक अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ गई जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल की। 
जानकारी के अनुसार गत देर रात्रि में एक काले रंग की कार क्रमांक एमपी07- सीजी 2697 के चालक ने कार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए डिवाइडर के ऊपर चढ़ा दी। जिससे कार के साथ-साथ गांधी रोड पर लगा एक पेड़ गिर गया और रेलिंग भी टूट गई।
हादसा गांधी रोड स्थित आईजी के बंगले के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद क्रेन बुलाकर कार को हटाने के प्रयास में जुट गई। गनीमत यह रही कि कार हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।