बोर्ड लगा था कैफे का अंदर चल रहा था हुक्का बार, नाबालिग कर रहे थे नशा

Oct 10 2022

ग्वालियर। विकास नगर में कैफे की आड़ में हुक्काबार चल रहा था। बाहर तो कैफे का ही बोर्ड लगा था। जब क्राइम ब्रांच की टीम अंदर पहुंची तो नाबालिग हुक्का से नशा करते हुए मिले। क्राइम ब्रांच ने कैफै संचालक और कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। इन एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सिटी सेंटर में संचालित बोर्ग कैफे पर दूसरी बार हुक्का से नशा करते हुए युवक पकड़े गए हैं। 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि शहर में कैफे की आड़ में चल रहे हुक्का बार रडार पर हैं। गत देर रात को एक टीम लगाई गई, ग्राहक बनकर हुक्का बार पर पहुंची। अलग-अलग कैफे और रेस्टोरेंट टीम ने देखे। विकास नगर स्थित पार्क एंड पब कैफे पर जब टीम पहुंची तो यहां नशा करते हुए युवक मिले। इसके बाद इन पर कार्रवाई की गई। पड़ाव थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना और उनकी टीम भी यहां पहुंच गई थी। यहां से हुक्का और नशे का अलग-अलग सामान जब्त किया गया। रात को सिटी सेंटर में भी हुक्का बार पकड़ा गया।