चौथी बार भाजपा जिला अध्यक्ष बने अजय चौधरी का स्टेशन पर जोरदार स्वागत
Oct 10 2022
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय चौधरी चौथी बार भाजपा जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त होकर मांडू में संपन्न हुए भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण बाग में भाग लेकर इंटरसिटी से सोमवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही आए वैसे ही कार्यकर्ताओं का जोश देखने को मिल रहा था। भाजपा कार्यकर्ता गगनभेदी नारे लगा रहे थे। कार्यकर्ता अभय चौधरी को माला पहनाने को आतुर हो रहे थे। कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया, ढोल नगाड़े बज रहे थे तथा ढोल नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता अपने जिला अध्यक्ष के स्वागत में गगनभेदी नारे लगाकर पूरे जोश और उत्साह का प्रदर्शन कर रहे थे।
भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जायें। तथा उन्होने आत्मीय स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का साधुवाद दिया।
स्वागत करने वालों में जयप्रकाश राजोरिया, जवाहर प्रजापति, आशीष अग्रवाल, दीपक शर्मा, शैली शर्मा, कनवर मंगलानी, विनोद शर्मा, रामेश्वर भदोरिया, धर्मेंद्र राणा, धर्मेंद्र तोमर, अशोक जादौन, महेंद्र श्रीवास्तव, विनय जैन, रूप चंद जैन, धर्मेंद्र कुशवाह, सत्येंद्र तोमर, महेंद्र सोलंकी, डॉक्टर सुनील दीक्षित, नूतन श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, स्वतंत्र सक्सेना, नीलिमा शिंदे, करुणा सक्सेना, मनीष उपाध्याय, महेंद्र व्यास, धर्मेंद्र आर्य सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।
वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर जल्दी बनाएंगे नई कार्यकारिणी
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा है कि जिला कार्यकारिणी का गठन जल्दी ही किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री से चर्चा कर टीम बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य अगला विधानसभा चुनाव है। हम विधानसभा चुनाव में जीत के लक्ष्य को लेकर अपनी तैयारी करेंगे।
चौधरी ने कहा कि 16 अक्टूबर को नए एयरपोर्ट के शिलान्यास समारोह को भव्य बनाने के लिए पार्टी स्तर पर सभी कायकता्र घर-घर दस्तक देकर पीले चावल देकर लोगों को आमंत्रण देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केन्द्र सरकार ग्वालियर के विकास को लेकर संकल्पित है यही कारण है कि ग्वालियर को लगातार सौगातें मिल रही हैं।
उन्होंने बताया कि भाजपा पार्षदों की बैठक 12 को होगी, इसके बाद मंडल और वार्डों की बैठकों का आयोजन कर कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी को अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में आए इसके लिए कहा जाएगा।
चौधरी ने प्रात: 11 बजे के बाद शांति नगर नईसड़क स्थित निवास पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता उनके निवास पर पहुंचे और उन्हें बधाईयां दी। चौधरी ने सभी से कहा कि वे अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
मांडू में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के बाद सुबह 7.30 बजे बजे ग्वालियर आए जिलाध्यक्ष अभय चौधरी का रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। चौधरी का स्वागत करने के लिए पार्टी के काफी कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इस दौरान सभापति मनोज तोमर, राकेश माहौर, नीलिमा शिंदे, अरूण कुलश्रे- ष्ठ, प्रदीप तिवारी, विनोद शर्मा, संतोष गोडयाले, कनवर किशोर मंगलानी, नूतन श्रीवास्तव, पप्पू पवैया, विवेक चौहान, विनय जैन, रूपचंद जैन, राकेश खुरासिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। रेलवे स्टेशन पर अधिकांश पार्टी के पुराने कार्यकर्ता नजर आए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









