सिंधिया कन्या विद्यालय स्थापना दिवस 12 को, 66 में खेल समारोह आज
Oct 10 2022
ग्वालियर। सिंधिया कन्या विद्यालय की स्थापना स्व.श्रीमंत विजयाराजे सिंधिया की स्मृति में 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। स्थापना दिवस के अवसर पर 11 अक्टूबर को खेल दिवस भी मनाया जा रहा है। यह जानकारी विद्यालय प्राचार्य श्रीमती मिश्रा मिश्रा ने दी।
प्राचार्य श्रीमती निशा मिश्रा ने बताया कि सिंधिया कन्या विद्यालय की संस्थापिका स्व. विजयराजे सिंधिया की स्मृति में 66 वां स्थापना दिवस 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर 11 अक्टूबर को खेल समारोह मनाया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय टेस्ट क्रिकेटर डायना एडुल्जी जिन्हें सबसे बड़े सम्मान अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया है, एवं भारत सरकार द्वारा उन्हें 2002 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया, जो इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगी।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रदर्शनी लगाई जाएंगी, पेटीएम का आयोजन किया जाएगा, छात्रों द्वारा योग प्रदर्शन, सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्राचार्य श्रीमती मिश्रा ने आगे बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर सिंधिया कन्या विद्यालय की पूर्व छात्रा श्रीमती सुनंदा सिंघानिया 1967 बैच की छात्रा को विजयाराजे सिंधिया अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से नवाजा जाएग। यह अवार्ड स्कूल के संस्थापक स्व. राजमाता विजयराजे सिंधिया की याद में स्थापित किया गया है। श्रीमती सुनंदा सिंघानिया के साथ उनके पति डॉ रघुपति सिंघानिया चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर ऑफ जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज भी उपस्थित रहेंगे। इस समारोह में महारानी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया, युबराज महा आर्यमन, एवं विद्यालय संचालक मंडल के सदस्य अतिथिगण तथा छात्र छात्राओं के अभिभावक गण मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
पत्रकार वार्ता में प्राचार्य श्रीमती मिश्रा के साथ उप प्राचार्य गरिमा संधू, मयंक मधुकर, इवेंट इंचार्ज शिवांगी सहाय, मीडिया प्रभारी श्रीमती वैशाली श्रीवास्तव, श्रीमती लखविंदर कौर उपस्थित थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









