नर्सिंग कालेजों का निरीक्षण रोकने की मांग की
Oct 10 2022
ग्वालियर। स्ववित्तीय अशासकीय महाविद्यालय विकास संघ ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त को पत्र भेजकर नर्सिंग कालेजों के निरीक्षण को रोके जाने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष प्रबोध त्रिपाठी व सचिव डॉ. एमएल माहौर ने पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद अपना ज्ञापन आयुक्त को भेजते हुए लिखा है कि एमपीएनआरसी द्वारा वर्ष 2022-23 की मान्यता नवीनीकरण के लिए निरीक्षण किये जा रहे हैं। जबकि माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर द्वारा एमपीएनआरसी की मान्यता प्रदान करने की प्रतिक्रिया को पूरी तरह गलत माना है और इसमें गंभीर अनियमिततायें भी पाई गई हैं। इस संबंध में शासन को निर्देश भी दिये गये हैं। उच्च न्यायालय द्वारा सीबीआई जांच के आदेश भी दिये गये हैं। इसके बाद भी एमपीएनआरसी द्वारा अवैधानिक तरीके से कालेजों का निरीक्षण किया जा रहा है। 1972 के एक्ट का पालन नहीं किया जा रहा है। अध्यक्ष भी नियमानुसार पद के योग्य नहीं हैं। अत: तत्काल प्रभाव से एमपीएनआरसी को भंग करते हुये रेगुलेशन बनाकर नया अध्यक्ष नियुक्त कर मान्यता की प्रतिक्रिया शुरू करने की मांग की गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









