इबादत के बाद जश्ने ईद मिलादुन्नबी का निकला जुलूस
Oct 09 2022
ग्वालियर। हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के अवसर पर नवीये करीम रसूल सल्ललाहोर वसल्लम की यौमें विलादत का जश्न सुबह से ही पूरे शहर में देखा गया। रविवार सुबह से ही शहर के अलग-अलग इलाकों से जुलूस निकाले गए जो शहर के मुख्य बाजारों से गश्त करते हुए फूलबाग स्थित मोती मस्जिद पहुंचे। इस मौके पर शहर में स्थित मजिस्दों में विशेष तैयारियां की गई थीं।
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर रविवार सुबह 11 बजे जुलूस निकाला गया जो मेवाती मोहल्ला, घासमण्डी, बाबा कपूर किलागेट, नूरगंज होता हुआ फूलबाग स्थित मोती मस्जिद पहुंचा। जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया। हालांकि रविवार को शहर के अलग-अलग इलाकों से निकाले गए जुलूस में दोपाहिया वाहन पर प्रशासन ने प्रतिबंधित लगाया था। हालांकि कुछ जुलूस में इक्का-दुक्का दो पहिया वाहन देखे गए।
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर रविवार सुबह मुस्लिम समुदाय के लोग इबादतगाहों में पहुंचे, जहां नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी और गाजे-बाजों के साथ पैगंबर साहब का जन्मदिन मनाते हुए जुलूस निकाले गए। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर युवाओं के साथ-साथ बच्चों, बुजुर्गों में उत्साह देखने को मिला रहा है। बैंडों व डीजे से सलामी के साथ जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से शुरू हुए जो मोती मस्जिद पहुंचे जहां तकरीर हुई।
ईद मिलादुनवी के जुलूस को देखते हुए सुरक्षा के लिए दो एएसपी, आधा दर्जन सीएसपी व एक दर्जन से ज्यादा निरीक्षक सहित सात सैकड़ा जवानों को तैनात किया गया था। जुलूस के दौरान सुरक्षा के लिए दो कंपनी एसएएफ की भी तैनात की गई।
शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनी रहे और इसके लिए पुलिस ने बीते रोज ही होमवर्क कर लिया था। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रविवार को कई मार्गों को वैकल्पिक रूप में उपयोग करते हुए वाहनों को निकाला लेकिन इसके बाद भी यातायात व्यवस्था जुलूसों के चलते पूरी तरह से चरमरा गया। अवाड़पुरा, कंपू ईदगाह, शंकरपुर, सिगौरा, सागरताल से निकले जुलूसों के चलते शहर में जाम की स्थिति कई जगह बनी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









