पुलिस ने कॉबिंग गश्त में 130 वारंटी पकड़े, 268 किए चेक
Oct 09 2022
ग्वालियर। सीएम के नशे के खिलाफ अभियान के निर्देश पर बीती रात जिला पुलिस ने नशे के सौदागरों तथा बदमाशों के खिलाफ कॉबिंग गश्त कर 130 वारंटी दबोचे है और 268 बदमाशों को चेक किया है। इसके साथ ही आधा सैकड़ा से ज्यादा स्थानों पर अवैध शराब तस्कर दबोचे है।
एसएसपी अमित सांघी ने बताया बीती रात नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने कांबिंग गश्त किया, कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर 63 प्रकरण दर्ज किए है और तस्करों को पकड़कर उनसे पूछताछ की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने सड़कों पर आवारागर्दी करने वाले दो दर्जन से ज्यादा उत्पाती युवकों को भी खदेड़ा है।
कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस ने जिले के गुण्डे और बदमाशों के घर का दरवाजा खटखटाया और बदमाशों को फिजीकल चेक करने के बाद उनसे जानकारी जुटाई कि वह क्या कर रहे है और किस तरह उनका खर्चा चल रहा है। पुलिस ने बीती रात 136 निगरानी व 132 गुण्डों को चेक कर उनकी जानकारी जुटाई है।
सड़क पर चेकिंग के दौरान 11 ऐसे युवक पुलिस ने पकड़े है जो अपने रात में घूमने का कारण पुलिस अफसरों को बता नहीं सके और पुलिस ने इनके खिलाफ 151 की कार्रवाई की गई है। कांबिग गश्त के दौरान पुलिस ने चार स्थानों पर सटोरियों को सट्टा लगवाते और दो जुआ के फड़ पकड़े है। पुलिस ने इनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
कांबिंग गश्त में एक बार पुलिस ने सड़कों पर कार्रवाई करना शुरू किया तो हालत यह हो गए कि पुलिस के अलावा सड़कों पर कोई नजर नहीं आ रहा था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









