हाइवे पर शराब पीकर लोगों को परेशान कर रहे आधा दर्जन नशेडिय़ों को पुलिस ने पकड़ा
Oct 09 2022
ग्वालियर। शराब पीकर सड़क पर लोगों को परेशान कर रहे आधा दर्जन नशेडिय़ों के सामने जब पुलिस आकर खड़ी हुई तो एक पल में ही उनका नशा उतर गया। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित रूद्र ढाबे के सामने रात करीब साढ़े 11 बजे की है। हालांकि पुलिस के पैरों में गिरकर माफी भी मांगी, लेकिन लोगों से की अभद्रता पर पुलिस ने उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
टीआई पुरानी छावनी सुधीर सिंह कुशवाह ने बताया कि बीती रात सूचना मिली थी कि हाइवे स्थित होटल रूद्र के सामने आधा दर्जन युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहे हंै और एक-दूसरे की मारपीट कर वहां से गुजर रहे लोगों को परेशान कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर वाहन रूके हुए थे और शराबी युवक आपस में मारपीट कर रहे थे और जो भी उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे थे, उनसे अभद्रता कर रहे थे।
मौके पर वाहन चालकों ने पुलिस को बताया कि नशेड़ी इस तरह हंगामा कर रहे थे कि कहीं एक-दूसरे की जान ही ना ले लें। कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह समझाने का प्रयास करने वालों से ही उलझने लगे।
जैसे ही पुलिस हंगामा कर रहे युवकों के सामने आई तो नशेडिय़ों का एक पल में ही नशा उतर गया और उनके पसीने छूट गए। पुलिस से हंगामा करने वाले माफी मांगने लगे। पुलिस ने सबसे पहले हंगामा कर रहे नशेडिय़ों को थाने पहुंचाया और यातायात को शुरू कराया।
नशेडियों को थाने में लाकर पुलिस अफसरों ने पूछताछ के बाद उनके परिजनों को भी थाने बुलवा लिया। परिजनों ने युवकों के द्वारा किए गए हंगामे पर माफी मांगी। पुलिस ने हंगामा करने वालों के खिलाफ 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस ने हंगामा करने वाले कृतपाल सिंह, जसपाल सिंह, कमजीत सिंह, जीत संघु और प्रशांत कुलश्रेष्ठ को पकड़ा गया है। सभी आरोपी पंजाबीपुरा, रायरू और आनंद नगर के रहने वाले है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









