मांगे नहीं मानी तो चरणबद्ध आंदोलन करेंगे नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन
Oct 09 2022
ग्वालियर। नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन ने अपनी 14 सूत्रीय मांगों के साथ आंदोलन की रणनीति बनाई है। एसोसिएशन का कहना है कि हम 2014 से लगातार मांग करते आ रहे हैं लेकिन शासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। अब हमें आश्वासन नहीं, निर्णय चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि दीपावली के पहले यदि शासन हमारी मांगों पर गौर नहीं करता तो फिर वे चरणबद्ध आंदोलन पर चले जाएंगे।
नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन का प्रांतीय सम्मेलन जैन छात्रावास पर संपन्न हुआ। एसोसिएशन के संरक्षक सुरेन्द्र सिंह कौरव कहा कि शासन व आला अफसरों द्वारा मांगों के संबंध में जानबूझकर परेशान किया जा रहा है, जो उचित नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार जाट ने कहा कि कुछ मांगों का चिकित्सा शिक्षा विभाग ने निराकरण किया गया है जो स्वागत योग्य है। लेकिन अन्य मांगों का निराकरण भी जल्द किया जाए।
सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र त्यागी ने कहा कि यदि शासन और विभाग हमारी मांगों पर ध्यान नहीं देती तो दीपावली के बाद चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। संचालन कोषाध्यक्ष लक्ष्मी माने व आभार जिलाध्यक्ष राजकिशोर तिवारी ने व्यक्त किया।
सम्मेलन में सुरेन्द्र कुमार त्यागी, सुनीला इसादिन, कुंदर रायकवार, विनीता गुप्ता, पूनम सरनकर, नजमा बानो, मोनिका प्रजापति, आशा ठाकुर, हेमलता पाटनकर, लोकेश जेस, प्रवीण शर्मा, सुमनलाल, राजकिशोर तिवारी, लक्ष्मी माने, सुभागी मेश्राम, दीपक शाक्य, विवेक श्रीवास्तव, पंकज पचौरी, सुरेन्द्र शर्मा, पाल सिंह त्यागी, किरण तिवारी, मीनल बिसेन, वंदना जायसवाल, राधिका चौरसिया, गीता कुशवाह, ओमश्री आदि नर्सिंग ऑफिसर उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









