तीन साल बाद रात को खोले गए तिघरा के गेट
Oct 09 2022
ग्वालियर। बीती रात अंचल में हुई जोरदार बारिश के बाद अंचल के सभी बांध फुल हो गए हैं। तिघरा में पिछले 24 घंटे में दो फीट पानी आने के बाद वाटर लेवल 739.70 फीट होने पर रात को सायरन बजाकर रात को 12.30 बजे तीन गेट खोले गए, फिर दो और गेटों को खोला गया। इस समय तिघरा का जलस्तर 739.70 फीट बना हुआ है। अगर फिर पानी बरसा और पानी की आवक ऐसे ही बनी रही तो तिघरा के गेट एक बार फिर खोले जा सकते हैं। वर्ष वहीं अंचल में लगातार हो रही बारिश के कारण उड़द, मूंग, तिली, बाजरा और धान की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
जिला पंचायत सदस्य आशा जसवंत गुर्जर ने कहा है कि बारिश से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। उधर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह का कहना है कि अभी तक फसलों के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है, इसलिए सर्वे के लिए कोई टीम नहीं भेजी गई है, लेकिन सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि वे संबंधित पटवारियों से जानकारी लेकर उन्हें नुकसान की रिपोर्ट दें।
बीती रात जबर्दस्त गडग़ड़ाहट के साथ जमकर बारिश हुई। मानसून की वापसी के बाद अंचल में एक्टिव सिस्टम के चलते यह बारिश हुई है। रात 8.30 बजे के बाद सुबह तक 46.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। सीजन की बारिश का आंकडा पूरा होने के बाद फिर सक्रिय हुए सिस्टम के चलते पिछले आठ दिनों में शहर में 110 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। तिघरा एसडीओ यादवेन्द्र शर्मा ने बताया कि कैचमेंट एरिया में हुई जोरदार बारिश के कारण तिघरा में दो फीट पानी आने के बाद रात को तिघरा के गेट खोलने का निर्णय लिया गया। वाटर लेवर 739.70 होने के बाद इन गेटों को बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से पानी आ रहा है उसे देखते हुए जरुरत हुई तो फिर तिघरा के गेट खोले जा सकते हैं।
अंचल के सभी जलाशय फुल
पिछले 24 घंटे में हुई जोरदार बारिश के बाद अंचल के सभी जलाशय फुल हो गए हैं। अपर ककेटो का लेवल 370 फीट पर फुल भर जाता है जबकि इस समय यह 739.7 फीट भर चुका है। इस प्रकार यह बांध लगभग फुल हो चुका है। ककेटो बांध 342.74 फीट पर फुल हो जाता है, लेकिन इस समय इस बांध में क्षमता से अधिक पानी आ चुका है, इस समय ककेटो का लेवल 343.20 फीट बना हुआ है। इस प्रकार यह अपनी क्षमता से 8.7 फीट भर चुका है। इस कारण ककेटो से पेहसारी नहर फुल चल रही है। इसी तरह पेहसारी बांध भी क्षमता से 4 फीट अधिक भर चुका है। इस बांध का लेवल 324.24 फीट है जबकि यह 334 फीट को पार कर चुका है। पेहसारी और ककेटो ओव्हर हो चुके हैं इसलिए इनसे तिघरा के लिए चलने वाली नहर भी भर कर चल रही है।
बरसात से हुई फसल चौपट
अंचल में हुई भारी बारिश ने फसलों को चौपट कर दिया है। इस बारिश के कारण उड़द, मूंग, तिली और बाजरा की फसलें नष्ट हो गई है। जिन छोटे किसानों ने पहले ही फसल काट ली थी वे तो इस नुकसान से बच गए लेकिन बड़े किसान जिनकी फसल खेतों में ही पड़ी थी उन्हें काफी नुकसान हुआ है। इस समय धान की फसल भी खेतों में खड़ी हुई है, अतिवर्षा से फसल भी जमीन में मिल गई है। खेतों में पानी भरने से जहां फसल कटी थी वह भी खराब हो चुकी है। जिला पंचायत सदस्य आशा जसवंत गुर्जर ने बताया कि बारिश के अलावा अंचल में आकाशीय बिजली गिरने से भी काफी नुकसान हुआ हैं। रात को तीन-चार जगह बिजली गिरी, जिसमें ग्राम झाला में एक भैंस मर गई। इसके अलावा गोठपुरा सहित आस-पास के गांवों में फसलों को नुकसान हुआ है। इसी क्षेत्र के आमीआमा में पिछली बार बिजली गिरने से 15 भैंसे मर गईं थी। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह गुर्जर ने जिला प्रशासन से अतिवर्षा के कारण हुई फसलों के नुकसान का शीघ्र सर्वे कर किसानों को राहत पहुंचाने की मांग की है।
कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि भारी वर्षा से अभी तक फसलों को हुए नुकसान की कोई जानकारी नहीं आई है। इसलिए सर्वे के लिए फिलहाल कोई टीम नहीं भेजी है लेकिन जिस तरह बारिश हुई है उसे देखते हुए सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण हल्के से संबंधित पटवारियों से वर्षा से हुए नुकसान की जानकारी लेकर उन्हें रिपोर्ट सौंपे।
पछले तीन दिनों से जारी बारिश का दौर बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातीय सिस्टम के साथ रात को जारी रहा, लेकिन सुबह धूप खिल गई। बारिश के कारण शहर में कई स्थानों पर पानी भर गया। रात को ही निगम ने जहां पानी भरा था वहां से पानी की निकासी की व्यवस्था की। मौसम विभाग की माने तो अभी बारिश से यह कुछ ही घंटो की फौरी राहत है क्योंकि अंचल अभी भी चक्रवातीय घेरे में है। ट्रफ लाइन भी अंचल को एक नहीं दो सिस्टम से हिट कर रही हे। इस कारण बारिश का दौर 12 अक्टूबर तक जारी रह सकता है।
आयुक्त का बंगला सहित एक दर्जन इलाके जलमग्न
बीती देर रात तक हुई बारिश के चलते मुरार सात नंबर स्थित आयुक्त बंगले के बाहर जलभराव होने पर दमकल गाड़ी मौके पर पहुंचाकर रात दो बजे तक पानी निकाला गया। यहीं नहीं शहर के तीनों उपनगरों में जलभराव माधवनगर, अलकापुरी, न्यू गणेश कॉलोनी, तिकोनिया पार्क आनंदनगर, सिटी सेंटर से लेकर गोविंदपुरी के साथ ही एक दर्जन इलाकों में जल भराव हो गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









