सागर जाने वाले हर परीक्षार्थी पर रखी जा रही नजर, बस स्टैण्ड पर खड़ी पांच बसों में एक भी परीक्षार्थी सागर जाने के लिए नहीं पहुंचा
Oct 07 2022
ग्वालियर। सागर में हो रही सेना भर्ती के लिए अंचलवासियों के परीक्षार्थियों की भर्ती शुक्रवार सात अक्टूबर से होना है। ऐसे में ग्वालियर से सागर जाने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा अंतरराज्यीय बस स्टैण्ड पर खड़ी की गईं पांच बसों में एक भी परीक्षार्थी सागर जाने के लिए नहीं पहुंचा। क्षेत्रीय परिवहन विभाग के आरटीआई सहित अन्य कर्मचारी सागर जाने वाले परीक्षार्थियों का इंतजार करते दिखे।
वहीं बीती रात से अलसुबह तक ग्वालियर से बीना जाने वाली ट्रेनों से लगभग बारह सौ परीक्षार्थी जनरल टिकट लेकर आरपीएफ-जीआरपी की कड़ी सुरक्षा के बीच अलग-अलग ट्रेनों से रवाना हुए।
अग्निवीर सेना की भर्ती में शामिल होने के लिए अंचल से शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का सागर जाना बीते रोज से ही शुरु हो गया है। ट्रेनों में परीक्षार्थियों की बढ़ती भीड़ को काबू करने के लिए इन परीक्षार्थियों के लिए कलेक्टर के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एचके सिंह ने शुक्रवार सुबह पांच बजे ही सागर के लिए पांच बसों को बस स्टैण्ड पर खड़ा करवा दिया था, लेकिन दोपहर बारह बजे तक एक भी परीक्षार्थी बस से सागर जाने के लिए नहंीं पहुंचा है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी व कर्मचारी परीक्षार्थियों का इंतजार करते रहे।
गत गुरुवार से ही स्टेशन के दोनों सर्कुलेटिंग एरिया के साथ ही प्लेटफार्म पर एक्टिव आरपीएफ-जीआरपी के जवानों ने सागर जा रहे परीक्षार्थियों को प्लेटफार्म पर एंट्री यात्रा का टिकट व परीक्षा कार्ड देखने के बाद ही दी, साथ ही बीती रात परीक्षार्थियों की बढ़ती भीड को देखते हुए प्लेटफार्म पर निगरानी रख रहे आरपीएफ-जीआरपी अफसरों ने पहुंचे परीक्षार्थियों को समझाइश भी दी।
तीन गुना ज्यादा है बस का किराया
भले ही जिला प्रशासन सागर जाने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। लेकिन ग्वालियर से सागर जाने के लिए बस व ट्रेन के किराए में तीन गुना का अंतर है जिसके कारण परीक्षार्थी बस की जगह ट्रेन से ही ग्वालियर से सागर जाते दिख रहे हैं। ग्वालियर से सागर का जनरल टिकट 115 रुपए व सुपर फास्ट का टिकट 130 रुपए वहीं ग्वालियर से सागर जाने वाली बस का किराया 375 रुपए है ऐसे में तीन गुना किराया होने के साथ ही जहां ट्रेन सागर छह घंटे में पहुंचती है वहीं बस से सागर पहुंचने में आठ से नौ घंटे लगते हैं।
आरटीओ एचके सिंह ने कहा कि सागर में शुरु हुई सेना भर्ती में शामिल होने अंचल से जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए बस की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार सुबह पांच बजे बस स्टैण्ड पर सागर के लिए पंाच बसें खड़ी की गई है। लेकिन बारह बजे तक एक भी परीक्षार्थी सागर जाने के लिए नहीं पहुंचा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









