नक्शा देखकर कराए बदलाव, मुझे अब 13 तक सब रेडी चाहिए-सिंधिया
Oct 07 2022
ग्वालियर। एयरपोर्ट के विस्तार कार्य का शुभारंभ करने के लिए 16 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ग्वालियर आ रहे हैं। उनकी सभा मेला मैदान में होगी। मेला मैदान में उनकी सभा को लेकर तैयारियां चल रही हैं। इन्हीं तैयारियों को देखने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मेला मैदान पहुंचे। उनके साथ इस दौरान प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत, ऊर्जा मंत्री प्रदुम सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, ओपी एस भदौरिया सहित नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पदाधिकारी मौजूद थे।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने 16 अक्टूबर को नए एयर टर्मिनल के शिलान्यास समारोह की तैयारियों के बारे में जानकारी ली और आयोजन स्थल मेला मैदान का नक्शा अधिकारियों के साथ देखा। इस दौरान कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और निगमायुक्त ने पूरी बैठक व्यवस्था के बारे में नक्शे के जरिए बताया। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने नक्शे पर पूरा मामला समझने के बाद कुछ बदलाव कराए।
लोगों के आने-जाने के रास्ते पार्किंग और मंच को लेकर उन्होंने अपने सुझाव दिए। जिन्हें अब अमल में लाया जाएगा। इस दौरान एयर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पदाधिकारी ने आगरा के वेंडर जोया आयोजन की तैयारी कर रहा है। केंद्रीय मंत्री ने वेंडर से कहा कि 13 तारीख तक सब रेडी हो जाना चाहिए। इसी बीच केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि मैं अब तक देख चुका हूं और जा रहा हूं 13 तारीख को मुझे सब कुछ तैयार चाहिए। 13 को फिर से मैं निरीक्षण करने आ सकता हूं। इसलिए सभी तैयारियां 13 अक्टूबर तक पूरी हो जानी चाहिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









