पारिवारिक विवाद के चलते बदमाशों ने घर पर की फायरिंग
Oct 07 2022
ग्वालियर। गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के नाना नगर में शुक्रवार सुबह दो बाइक पर सवार होकर आए आधा दर्जन बदमाशों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। पीडि़त परिवार ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रारंभिक जांच-पड़ताल के बाद आरोपियों की तलाश के प्रयास तेज कर दिए हैं।
गोले का मंदिर थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग से ििमली जानकारी के मुताबिक नाना नगर क्षेत्र में रहने वाले रामेंद्र कौरव का परिवार के जितेन्द्र से कुछ विवाद चल रहा है। आज जितेन्द्र अपने साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर आया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में रामेंद्र के घर का कांच टूट गया और दुकान की शटर में छेद हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने फरियादी रामेंद्र कौरव के परिवार के सदस्यों से पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके से सात-आठ कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









