पंजाबी परिषद समिति का 11 वाँ सामूहिक करवा चौथ 13 अक्टूबर को सनातन धर्म मंदिर में

Oct 07 2022

ग्वालियर। पंजाबी परिषद समिति ग्वालियर द्वारा करवा चौथ व्रत को लेकर एक बैठक रखी गई, जिसमें पिछले वर्षों मैं हुए आयोजन की सफलता  को एवं सुहागिनों के उत्साह को देखते जिसमें 400 महिलाएं एकत्रित हुई थी। 
बैठक में मुख्य परामर्शदाता कुलवीर भारद्वाज, अध्यक्ष अशोक मारवाह,  सचिव जीके सूरी, महिला अध्यक्ष मधु भारद्वाज प्रमिला मारवाह, रश्मि सूरी, रीटा मल्होत्रा, प्रीती अरोरा, लक्ष्मी जुनेजा, उमा अरोरा, अरविंद परनंदा, अनिल शर्मा, पूजा शर्मा, अनिल गांधी, राकेश शर्मा, राजू पंडित आदि भारी संख्या में समिति के सदस्य गण उपस्थित थे।  
जिन्होंने इस आयोजन को लेकर अपने अपने विचार विमर्श किए जिसके पंजाबी परिषद समिति का 11वाँ सामूहिक करवा चौथ 13 अक्टूबर को सनातन धर्म मंदिर में मनाया जाएगा। और शाम 4 बजे से 6 तक शुभ मुहूर्त में सुहागिनों को पूजन कराया जाएगा। साथ ही  समिति द्वारा नए वर वधू एवं वैवाहिक जीवन के 40 वर्ष पूर्ण कर चुके एवं पति पत्नी दोनों व्रत करते है। उन दंपत्ति का सम्मान किया जाएगा।