विद्युत विभाग के वाहन ने बाइक में मारी टक्कर एक की मौत, एक घायल
Oct 06 2022
ग्वालियर। कंपू थाना क्षेत्रअन्तर्गत अबाड़पुरा तिराहे पर एक तेज गति से आ रहे विद्युत विभाग के वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इालज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार कुहरपुरा निवासी साजिर और रिहान अबाड़पुरा किसी काम से अपने परिचित के यहां आए थे। अभी यह अबाड़पुरा से अपने घर के लिए जा रहे थे। बाइक अभी अबाड़पुरा से निकलकर अबाड़पुरा तिराहे के पास ही पहुंची थी तभी विद्युत वितरण कंपनी के वाहन क्रमांकएमपी 07-जीए 6058 के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साजिर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक रिहान को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक और घायल युवक के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने विद्युत वितरण कंपनी के वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









