पथ संचलन निकला, जगह जगह बरसे फूल

Oct 06 2022

ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी पर संघ द्वारा शहर की 126 बस्तियों में बस्तीश: पथ संचलन निकाले गये। नादरिया माता बस्ती के स्वयंसेवक संचलन के पहले शस्त्र पूजन और प्रार्थना के पश्चात संघ गीत और घोष के साथ पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए संचलन में शामिल हुए। पथ संचलन का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ।