सागर में अग्निवीरों की भर्ती आज से, जीआरपी-आरपीएफ स्क्वाड तैनात

Oct 06 2022

ग्वालियर। अग्निवीर सेना भर्ती के लिए सागर में आज शुक्रवार सात से बीस अक्टूबर तक आयोजित परीक्षाा में अंचल से शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को बीती रात से बीना व सागर जाने का सिलसिला शुरु हो गया। ट्रेनों से सागर जाने वाले हर परीक्षार्थी पर नजर रखने के लिए आरपीएफ-जीआरपी बल की तैनाती बीती रात सुरक्षा की दृष्टि से की गई। स्टेशन पर तैनात आरपीएफ व जीआरपी के आधा सैकड़ा से अधिक तैनात जवान ग्वालियर से बीना व सागर जाने वाली हर ट्रेन पर नजर बनाए हुए हैं। 
जीआरपी टीआई बबीता कठेरिया व आरपीएफ निरीक्षक संजय सिंह आर्या ने बताया कि इसी साल जून माह में ग्वालियर व बिरलानगर स्टेशन पर हुई घटना से सबक लेते हुए आगामी पन्द्रह दिनों तक चलने वाली अग्निवीर सेना भर्ती में अंचल से शामिल होने वाले परीक्षार्थी कोई उत्पात नहीं मचाएं, इसके लिए आरपीएफ-जीआरपी बल पन्द्रह दिन पहले से ही तैयारी कर चुका है। बीती रात से ही स्टेशन पर बल की तैनाती कर दी गई है।
ग्वालियर से सीधे सागर के लिए प्रतिदिन तीन ट्रेंनों का परिचालन होने के साथ ही 3 ट्रेनें सप्ताह में 3 दिन परिचालित होती हंै, इन ट्रेनों के साथ ही बीना स्टेशन जो कि सागर को लिंक करता है जिसे देखते हुए बीना स्टेशन पर रुकने वाली सभी ट्रेनों में भी अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। रुटिन स्क्वाड के अलावा रनिंग ट्रेनों में तैनात किए गया स्क्वाड अतिरिक्त निगरानी सेना भर्ती में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थियों पर विशेष रुप से रखेगा।
परीक्षार्थी शांतिप्रिय तरीके से ग्वालियर से बीना व सागर जाने वाली ट्रेनों से रवानगी डाल सकंे, साथ ही स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से गुरूवार दोपहर बाद प्लेटफार्म से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया में फ्लैग मार्च निकाला गया। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए स्थानीय बल की मदद लेकर्र राउण्ड-द-क्लॉक प्लेटफार्म से लेकर ग्वालियर स्टेशन के दोनों आउटरों के साथ ही रेल ट्रैक पर जवानों की तैनाती की जा रही है।